फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बुधवार को करोड़ी चक निगम कॉलोनी में एक चोर मुकेश कुमार को चोरी का सामान ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया गया. पूछताछ में पकड़े गए चोर ने बताया कि उसके साथ रहे एक चोर भागने में सफल हो गया है . हालांकि पकड़े गए चोर के निशानदेही पर फरार हुए दूसरे चोर को भी पुलिस ने पकड़ लिया.
पकड़ा गया चोर ने बताया की इतना ही नहीं इससे पहले भी वह और भी चोरी के सामान चुरा कर ले गया है . वही दूसरी तरफ इसी इलाके में एक चाय दुकान का बॉक्स तोड़कर तीस हजार का समान चुरा कर चोर फरार हो गए . चाय दुकानदार नंदन ने बताया की उसका चाय डॉट कॉम नाम से चाय का दुकान है जिसका बॉक्स तोड़कर चोरों ने रात में 26 हजार का सिगरेट , तीन हजार नगद रुपए एवं बिस्कुट आदि समान चुरा लिए।
दरअसल, करोड़ी चक निगम कॉलोनी रोड स्थित एस एन मार्ट के सामने निर्माण कार्य के लिए रखा हुआ था. एस एन मार्ट के बगल में ही स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है. छड़ के बंडल को दिनदहाड़े रानीपुर पुल पर कबाड़ी का दुकान चलाने वाला कबाड़ी दुकानदार मुकेश कुमार लेकर भाग रहा था .यह घटना मार्ट में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया .जिसे देख मार्ट के मालिक नीतीश कुमार दांगी ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया.
पकड़े गए चोर को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. वही सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.पकड़े गए चोर मुकेश कुमार के पैकेट से स्मैक कि पुडिया , ब्लेड और चाभी भी बरामद हुआ है. पुलिस ने पकड़े गए छोड़कर कबाड़ी दुकान में भी छापेमारी की जहां पहले से मौजूद उसका बाप भाग गया। फुलवारी शरीफ एस एच ओ शफीर आलम ने बताया कि गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर न्यू रानीपुर इलाके से उसके साथी प्रेम कुमार को पकड़ा गया है, जो फरार हो गया था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
