बिहार

गौहर-सामरा मामले में बनाई गई हाई पावर कमेटी

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त पटना साहिब में बीते समय में जालंधर निवासी डा गुरविन्दर सिंह सामरा द्वारा दिये गये सोने चांदी में खोट पाये जाने के बाद तख्त साहिब के तत्कालीन अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित द्वारा जांच हेतु बनाई गई हाई पावर कमेटी को अपनी रिर्पोट तख्त साहिब कमेटी के सर्पुद करनी थी जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाती परन्तु हाई पावर कमेटी के सदस्य चरनजीत सिंह ने जांच रिर्पोट तख्त साहिब कमेटी को सर्पुद करने के बजाए उसे मीडीया में जारी कर दिया जो कि किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता है।

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा ऐसा करने के पीछे हाई पावर कमेटी की क्या मंशा रही क्यों इस प्रकार सः चरनजीत सिंह ने रिर्पोट को मीडीया कर्मियों के बीच जनतक किया, हो ना हो इसके पीछे कोई बड़ी साजिश होने का अंदेशा दिखाई दे रहा है। सः जगजोत सिंह सोही ने कहा हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस आर एस सोडी से उनकी बात हुई थी और उन्होंने कहा था िकवह जल्द ही दिल्ली पहुंचकर रिर्पोट लेने आएंगे फिर ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने सः चरनजीत सिंह के हाथ रिर्पोट भेजकर उसे जगजाहिर करवाया।

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा उन्हंोने कमेटी के समुह सदस्यों की बैठक बुलाकर सबके सामने रिर्पोट को खोलकर आपसी विचार विमर्श और सहमति के साथ आगे की कार्यवाई को करना था पर जिस प्रकार रिर्पोट को जगजाहिर किया गया इसके चलते अब कमेटी ने फैसला किया है कि वह इस रिर्पोट को नहीं मानते हैं।जब के आज पूरा पंथ सदमे से गुजर रहा है क्योंकि कल ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह जी बादल का आकस्मिक निधन हो गया पूरे देश में उस के सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है अभी उन का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ ।इस दुख की घड़ी में ऐसा कार्य करना उचित नहीं है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: