बिहार

27 अप्रैल को ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा का एक दिवसीय हड़ताल

पटना(न्यूज क्राइम 24): परिवहन विभाग के द्वारा जबरन ऑटो चालकों एंव ई रिक्शा का रुट निर्धारण कर पिंजरे में में बंद करने और यातायात पुलिस के द्वारा ऑटो का पीछे से फोटो खींच कर जुर्माना करने एंव अन्य माँगों को लेकर ऑटो रिक्शा एंव ई रिक्शा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर 27 अप्रैल को आयोजित एक दिवसीय हडताल को सफल बनाने के लिए ऑटो चालक एंव ई रिक्शा चालक संगठनों का अलग अलग दिशा में पाँच टीम का जत्था प्रचार प्रसार के लिए पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैण्ड से रवाना हुआ और पटना शहर के विभिन्न ऑटो स्टैण्डों, चौक चौराहों पर जाकर ऑटो चालकों और ई रिक्शा चालाकों के बीच जन सम्पर्क अभियान चलाकर सबों से कल अपना अपना ऑटो व ई रिक्शा को बंद रखने की अपील की।जन सम्पर्क अभियान के दौरान उपस्थित सभी ऑटो चालकों एंव ई रिक्शा चालकों ने मोर्चा के नेताओं को भरोषा दिलाया कि कल पटना में एक भी ऑटो एंव ई रिक्शा नहीं चलेगी।

जन सम्पर्क अभियान एंव प्रचार अभियान का अलग अलग जत्था का नेतृत्व मोर्चा के नेताओं में सर्वश्री राज कुमार झा,पप्पू यादव, सुबोध कुमार, अजय कुमार पटेल, बिजली प्रसाद, मुर्तुजा अली, नवीन मिश्रा, राजेश चौधरी,रवीन्द्र तिवारी, रिंकु कुमार, पप्पू कुमार, विजय कुमार, महेश कुमार, अशोक गुप्ता, दिना यादव, तनवीर अहमद, मो.इरफान के अलावा ई रिक्शा का एक जत्था का नेतृत्व ई रिक्शा चालक संघ के नेतागण ने किया।

Advertisements
Ad 1

जन सम्पर्क अभियान एंव प्रचार अभियान के बाद अजय कुमार पटेल ने बताया कि कल 27 अप्रैल को पटना में ऑटो रिक्शा एंव ई रिक्शा का बंद ऐतिहासिक होगा और इस बंद में आवश्यक सेवाओं को छोडकर स्कूल, इमरजेन्सी आदि को बंद से मुक्त रखा गया है। साथ सभी ऑटो चालकों एंव ई रिक्शा चालकों से अपील की है कि बंद को शांति पुर्ण ढंग से करना है और असमाजिक तत्वों से परहेज करना है।अगर कोई किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है तो उसे मना करना है अगर वह नहीं माने तो अविलम्ब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देना है। ताकि आन्दोलन कारियों पर किसी प्रकार की कोई शिकायत न कर सके।

Related posts

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

error: