बिहार

पढ़ने में बच्चों को हो रही परेशानी!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत बसमतिया वार्ड संख्या-01, केंद्र संख्या 2007 गंगा स्वर्णकार टोला में भवन विहीन आंगनवाड़ी केंद्र होने से बच्चों को हो रही है काफी परेशानियां। बता दें कि केंद्र का निर्माण वर्ष 2005 में किया गया था। लगभग 18 वर्ष हो चुका है। इतने समय बीत जाने के बावजूद भी भवन निर्माण करवाने के तरफ किसी पदाधिकारी का ध्यान नहीं पड़ा । 18 वर्ष में तीन मुखिया, तीन विधायक, व तीन सांसद आए और चले गए, परंतु किसी ने बच्चों का शिक्षा के मंदिर के तरफ़ ध्यान नहीं है। सहायिका खुले आसमान के नीचे, बच्चों का भोजन बनाने के लिए मजबूर है। जबकि सरकार के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को सुदृढ़ बनाने के लिये घोषणा पर घोषणा किए जाते हैं। परंतु धरातल पर कुछ और देखने के लिए मिलता है।

इस बाबत केंद्र में उपस्थित सेविका रेखा देवी ने बताई की केंद्र का स्थापना 2005 में किया गया था। उस समय से आज तक भाड़े के बरामदा पर केंद्र संचालन करते आ रहे हैं। भवन बनाने के लिए कई बार संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नरपतगंज, बाल विकास प्रोग्राम पदाधिकारी अररिया को बताया गया है।

Related posts

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर सीएम सख्त, कल करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में कल मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़े फेरबदल के संकेत, मोहम्मद अफरीदी इदरीसी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

error: