बिहार

राष्ट्रीय लोक जनता दल का तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर राजगीर में : रमेश कुशवाहा

पटना(न्यूज क्राइम 24): राष्ट्रीय लोक जनता दल का तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर आगामी 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक राजगीर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई है जिसमे 4122 पार्टी प्रतिनिधि शामिल होंगे| उक्त आशय की जानकारी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही|

प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया की इस शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे| उन्होंने बताया की तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर में मुख्य रूप से पार्टी की ओर से बिहार में भविष्य की कार्ययोजना के प्रमुख बिन्दु शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और पलायन के मसले पर परिचर्चा होगी और भविष्य में इनकी समस्याओं की समाधान में भी हमारी पार्टी अग्रेतर कार्य करेगी।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया की राष्ट्रीय लोक जनता दल तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर में पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, महिला आरक्षण, युवा शक्ति, भूमिहीनों को आवास के लिए जमीन, शराबबंदी नीति की समीक्षा, छात्रो की छात्रवृति, अनुसूचित जाति व जनजाति की सामाजिक आर्थिक स्थिति, अति पिछड़ा समाज की भूमिका, जाति गणना और सामाजिक न्याय तथा गरीबो का न्याय पर खुली परिचर्चा होगी वही इनकी समस्याओं का समाधान हेतु पार्टी आगे की रणनीति पर कार्य करने की योजना तैयार करेगी|

तीन दिवसीय शिविर की तैयारी में राजगीर में मुख्य रूप से प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल, संजय मेहता, बसंत चौधरी पटेल, अनिल यादव समेत दर्जनों नेता जुटे हैं| संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चन्द्रवंशी एवं प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा, वरिष्ठ नेता ई. शम्भू नाथ सिन्हा मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: