बिहार

पटना साहिब लोक क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना साहिब के सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वक्तव्य में बताया कि ये योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बहुत ही प्रभावी योजना है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में उदयमान खिलाड़ियों के प्रतिभा और क्षमता के अनुसार नई खिलाड़ियों की भी खोज की जाएंगी। राज्यसभा सदस्य भी योजनानुसार सांसद खेल महोत्सव कर रहे है। अभी तक देश भर में भाजपा से जुड़े सैकड़ों सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया है और इसके परिणाम बहुत ही प्रभावी रहे है।

इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए पटना साहिब सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन 1 अप्रैल से 4 अप्रैल 2023, पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में हो रहा है। इसमें चार खेलो में लगभग 1500 प्रतियोगी भाग लेंगे। ये खेल है :-फुटबॉल, कबड्डी, कराटे और शतरंज। चूंकि ये पहला खेल महोत्सव है अत: चार खेलो को चुना गया है और आगे से खेलो और प्रतिस्पर्धा की संख्या भी बढ़ेंगी। इन सभी खेलो से जुड़े संघठनो के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में सहभागी बन रहे है और स्कूल के बच्चे में बहुत ही उत्साह देखा गया है इस नवीन प्रयोग को लेकर। उन्होंने बड़ी संख्या में अपने को रजिस्टर किया है इस खेल महोत्सव के लिए और उत्साह से भाग लेंगे।

Advertisements
Ad 1

श्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस महोत्सव में बिहार के नामी – गिनामी खिलाड़ी जिन्होंने विभिन्न खेलों में उपलब्धि प्राप्त की है उनका भी सहभागी हो रहा है। उद्धघाटन सत्र में कृति राज सिंह (एथलीट इंटरनेशन पावर-लिफ्टर) साथ ही 4 अप्रैल 2023 को समापन समारोह में बिहार के कई विशिष्ट खिलाड़ी जिन्होंने बिहार का मान बढ़ाने का काम किया है भाग लेंगे। श्री प्रसाद ने कहा की श्रीमती श्रेयसी सिंह जी भारत की बहुत ही नामी शूटर है और भाजपा की विधायिका भी है को भी समापन समारोह में बुलाया जाएगा।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: