बिहार

पुनपुन प्रखण्ड कार्यालय में शिक्षकों द्वारा धरना प्रदर्शन की गई

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण में किये गये तीन दिनों रविवारीय अवकाश के दिन कार्य हेतु क्षतिपूर्ति अवकाश हेतु बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, प्रखण्ड इकाई पुनपुन द्वारा पुनपुन प्रखण्ड कार्यालय में सैकड़ो शिक्षकों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी किया गया ।

मौके पर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया गया कि इस मांग के अलावा बी.एल.ओ. द्वारा किये गये रविवारीय अवकाश के दिन कार्य के लिये देय क्षतिपूर्ति अवकाश भी अभी तक नहीं दिया गया है ।इस धरना प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह,विनोद कुमार,अनिल कुमार,आदित्य कुमार दिवाकर,पूर्णदु कुमार,ब्रजेश कुमार,जयप्रकाश सिंह,गजेन्द्र कुमार,शशिरंजन प्रसाद सिन्हा, राजेश कुमार,मनीष कांत चौधरी, जितेंद्र प्रसाद निराला,अजित कुमार,दीप्ति, सुलेखा कुमारी,बबिता कुमारी,प्रीतिलता सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: