बिहार

स्कूल में वाद विवाद, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पटना सिटी द्वारा टीबी मुक्त दिवस की पूर्व संध्या पर जीतू लाल लेन चौक शिकारपुर पटना सिटी स्थित किसलय इंटरनेशनल स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका टॉपिक था टीवी मुक्त बिहार। इसमें जिन्होंने भी बेहतर किया हैं उन बच्चों को कल पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के चेयरमैन गोविन्द कानोडिया ने करते हुए बताया कि महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, बिहार , टीबी मुक्त बिहार बनाने के लिए अपने स्तर से आम लोगों से भी अपील कर रहे हैं। कल टीबी मुक्त बिहार पर एक सेमीनार भी रखा गया हैं।

Advertisements
Ad 1

जिसमें मुख्य अतिथि श्री मुकेश रंजन अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पटना सिटी शाखा होंगे, विशिष्ट अतिथि डॉ पवन कुमार अग्रवाल HOD TB & Chast, PMCH और डॉ० सय्यद शिकनदार अली खान होंगे। इस कार्यक्रम की संयोजक सरोज जायसवाल को बनाया गया है। इस अवसर पर विनोद किसलय,विजय कुमार सिंह और बंटी ड्रोलिया भी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: