क्राइमबिहार

तीन एकड़ में लगी अफीम फसल को पुलिस ने नष्ट किया, करोड़ों मे अफीम की क़ीमत!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित दक्षिणी इलाके में स्थित बादम गांव में तीन एकड़ में लगी अफीम फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया. नष्ट की गई अफीम की कीमत दो करोड़ रुपए में आंकी गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है। उक्त सूचना पर जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सत्य निकली। इसके बाद मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बनाकर सुदूर नक्सल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए खेतों में लगी सभी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

3 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट-

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में मदनपुर शिव अंजू सिंह राजस्व अधिकारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर बादम गांव में 3 एकड़ में लगी अफीम के फसल को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि मक्का व अरहर की फसल के बीच यह फसल लगाया गया था। जिसके कारण पता नहीं चलता था कि यहां अफीम का फसल लगाया गया है।

हालांकि जैसे ही गुप्त सूचना मिली वैसे ही पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ अफीम की खेती करने वाले को ऊपर चिन्हित कर बड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मामले में किसी को मौके से गिरफ्तारी नहीं की गई है। 2 वर्षों से इस इलाके में हो रही है अफीम की खेती ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के नाम पर बताया कि इस इलाके में 2 वर्षों से अफीम की खेती किया जा रहा है। बता दें कि बादम पिछुलिया, पिपरगढ़ी सहित अन्य क्षेत्रों में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से इस इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

Related posts

अमीर-ए-शरीयत का किशनगंज दौरा, 21 अप्रैल को अहम आम बैठक में देंगे मार्गदर्शन

कफ सिरप तस्करी मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आईपीएस विकास वैभव ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, समारोह में उमड़ी भीड़

error: