खगौल(अजीत यादव): बिहार पुलिस विभाग की तरफ़ से पटना के 69 थानों में महिला एवं बाल सुरक्षा पैनल का गठन पिछले डेढ़ साल से पटना के हर थाने में महिला और बाल सुरक्षा के मुद्दों पर प्रशिक्षण किया जाता है।
बिहार पुलिस विभाग और आंगन ट्रस्ट के सहयोग से महिला बाल सुरक्षा पैनल की महिला और लड़कियों का सोमवार को खगौल थाने के सब इंस्पेक्टर तरुण कुमार और थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने खगौल थाना परिसर में महिलाओं और लड़कियों को साइबर फ्रॉड से बचाओं के टिप्स सिखाये l
ट्रेनिंग में मौजूद आंगन ट्रस्ट के राज्य प्रशिक्षक कल्पना मिस्त्री के अलावा मनोज राष्ट्र सेविका समिति कि सेविका संगीता सिन्हा जी भी शामिल थी। लड़कियों तथा महिलाओं में बढ़ती मोबाइल की प्रवृत्ति के बीच होने वाले लाभ व हानि तथा अपने आप को कैसे सुरक्षित रखे ,इसके लिए दानापुर,खगौल और रूपसपुर के तीन थानों में इसके गुर सिखाये गये ।
कल्पना मिस्त्री ने कहा कि महिलाओं को जानकारी के अभाव के कारण कई बार साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाती हैं l कड़ी मेहनत से कमाये गये पैसे सतर्क नहीं रहने के कारण साइबर फ्रॉड आसानी से ठग लेते हैं l
कई महिलाओं ने अपनी आप बीती समस्याओं को बताया कि मुझे भी साइबर फ्रॉड का कॉल आया और मैंने कैसे बचा इसके बारे में अन्य महिलाओं को जानकारी भी दी l
कल्पना मिस्त्री ने ट्रेनिंग में मौजूद महिलाओं से कहा कि आप जो यहां सिखेंगे उसे अपने जानने वालों को भी बतायेंगे l अगर कभी साइबर फ्रॉड के झांसे में फंस जाये तो इसकी तुरंत सूचना स्थानीय थाने में दें और जितना हो सके सतर्क रहें l
इसके अलावा अपने पहचान पत्र, अकाउंट पिन या अन्य ओटीपी की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें l ऐसी बैठक कर एक कमिटी का गठन की जाएगी। सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षित सभी महिलाएं व लड़कियां अपनी अपनी क्षेत्र के वस्तीयों में हेल्प डेस्क का आयोजन करेंगे जिसमे सम्बंधित क्षेत्र के थाने की पुलिस पदाधिकारी भाग लेंगें।
इस पैनल में खगौल थाने से संगीता सिन्हा , ललिता देवी, शोभा देवी, पूजा कुमारी, अंजली देवी और सुशीला देवी रूपसपुर से निशु कुमारी, मुन्नी देवी, रूपा कुमारी, रीना देवी, चंचल देवी , दुलारी देवी
दानापुर से सरिता देवी, गुड़िया देवी, रिमझिम कुमारी, रीता देवी, सोनी देवी, ममता कुमारी, सेजल , आरती कुमारी,अंशु, निशु और रिशुआदि लोगों ने त्रैमासिक प्रशिक्षण में सहभाग लिया।
