बिहार

सांसद खेल महोत्सव : विभिन्न खेलों का आयोजन

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): सांसद सुशील कुमार सिंह के द्वारा खेलों के महाकुंभ सांसद खेल महोत्सव के तहत गेट स्कूल मैदान एवं इंडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया

इस मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सुदृढ़ ग्रामीण इलाके एवं छोटे शहरों में युवाओं के अंदर जो प्रतिभा छिपी हुई है उसको निखारना और आगे लाना एवं खिलाड़ी के अंदर उर्जा का संचार और अवसर प्रदान करना हो सकता है

किसी गाँव में ऐसी प्रतिभा छिपी हुई है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है वह इस आयोजन में हिस्सा लेंगे और उनकी प्रतिभा निखरेगी और उनकी पहचान होगी और वह जिला, प्रदेश या देश के लिए खेलकर देश का नाम रौशन करेंगे।

इसी के तहत देश भर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहल पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है आपलोग के बिच का ऐसा प्रतिभावान खिलाड़ी जिसने देश का नाम रौशन किया है

Advertisements
Ad 1

जिसने भारत का लोहा विश्व में मनवाया है इंटरनेशनल शूटर,गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी श्रेयसी सिंह को इस खेल के समापन समारोह में जरूर बुलाऊँगा।सभी खिलाड़ियों को सांसद एवं उपस्थित जन प्रतिनिधि के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस खेल महोत्सव में बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, बॉलीबॉल, जैवलिन थ्रो, दौड़, खो-खो एवं अन्य खेलों का आयोजन किया गया इस खेल प्रतियोगिता में सभी कोंच का योगदान बेहद सराहनीय रहा।

शार्ट पुट में बालक वर्ग से प्रथम स्थान रिशु सिंह,द्वितीय स्थान भूषण कुमार,तृतीय स्थान नीतीश कुमार,100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मुकेश कुमार, द्वितीय शिवम राज, तृतीय बिट्टू कुमार,100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम दीपा कुमारी, द्वितीय मोनी कुमारी, तृतीय प्रीति कुमारी,100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम रवि कुमार,द्वितीय दिव्यांश कुमार, तृतीय अभिषेक कुमार, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम तन्नू सिंह, द्वितीय मेघा कुमारी, तृतीय अंशु कुमारी, लम्बी कूद बालिका वर्ग में प्रथम मोनी कुमारी, द्वितीय अमीषा रंजन, तृतीय वैष्णवी कुमारी, गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम शालु सिंह, द्वितीय पुष्पांजली, तृतीय श्वेता कुमारी,भाला फेंक में प्रथम काजल कुमारी,द्वितीय आकृति कुमारी, तृतीय साक्षी कुमारी, भाला फेंक बालक वर्ग में प्रथम हेमंत कुमार,द्वितीय श्रीकांत कुमार,तृतीय हर्ष राज,बॉलीबॉल में विजेता राइजिंग स्पोर्ट क्लब न्यू एरिया उप विजेता यादव कॉलेज औरंगाबाद की टीम,एवं खो-खो बालिका वर्ग में विजेता बारुण टीम,एवं उप विजेता ओबरा की टीम,बालक वर्ग में विजेता राइज हाई मदनपुर,उप विजेता ओबरा,बालिका वर्ग में विजेता राइज हाई टीम,उप विजेता डी.ए.वी.बालक वर्ग में विजेता राइज हाई टीम, उप विजेता डी.ए.वी ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में विधान पार्षद दिलीप सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक,बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद अशोक सिंह,समाजसेवी राजकुमार सिंह,आशु अभिनव,नगर परिषद उपाध्यक्ष मो.एहसान अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी,जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह,जिला मंत्री आलोक सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष कौशल सिंह,संयोजक अभिषेक सिंह ‘वसु’,सह संयोजक अक्षय पांडेय,शौरभ सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,सुमन अग्रवाल, सारिका शेखर,पूर्व मुखिया जुलेखा खातून, गुड़िया सिंह, वार्ड सदस्य इलताफ कुरैशी, छोटू चौधरी,भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा,राकेश कुमार देवता,अमित अखोरी,युवा भाजपा नेता दीपक सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, खेलो के कोंच अवधेश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, उदय कुमार तिवारी, चंदन कुमार, रविशंकर कुमार,विनीत कुमार, भाजपा नेता मनोज प्रमार, जितेन्द्र गुप्ता, अधिवक्ता प्रदीप सिंह एवं नगरवासी, बुद्धिजीवी, समाजसेवी,खेल प्रेमी एवं हजारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: