बिहार

केसी सिन्हा को प्रभारी कुलपति बनने पर छात्र चंदन चंचल ने दी बधाई

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार प्रदेश छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान के छात्र चंदन कुमार चंचल ने मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो के० सी० सिन्हा जी को पदभार ग्रहण करने पर मगध विश्वविद्यालय बोध गया कुलपति आवास मे बुके देकर स्वागत व अभिनंदन किया।

छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव चंदन कुमार चंचल ने कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि मगध विश्वविद्यालय को एक विद्वान कुलपति मिले हैं

जिनसे छात्र-छात्राओ एवं विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को काफी उम्मीदे हैं और छात्र नेता चंदन कुमार चंचल ने कुलपति महोदय से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि उपाधी एवं प्रवास प्रमाण पत्र से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन करने का यथा शीघ्र प्रयास किया जाए।

Advertisements
Ad 1

ताकि वहा जो भी लोग छात्रों से गलत तरीके से पैसा वसूली करते हैं वो करने मे असफल रहे। और जितना जल्द हो सके सभी रुके हुए परीक्षा को अविलंब कराने की कोशिश करेंगे। और शिक्षा विभाग एवं विज्ञान संकाय में डीन की भी अधिसूचना जारी करे।

कुलपति महोदय को बधाई देने वाले मे मगध विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो ब्रजेश राय, सीसीडीसी प्रो सीधनाथ यादव दीन,एम यू के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार सिंह,अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य प्रो शैलज कुमार श्रीवास्तव, आर्ट्स के कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ दीपक कुमार,विश्वविद्यालय खेल प्रभारी डॉ सुदर्शन राय, गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक कुमार एवं सैकड़ो विधार्थी एवं कर्मचारीगण ने कुलपति के सी सिन्हा को बधाई एवं स्वागत किया।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: