बिहार

जांच में गए घूरना थाना पुलिस पर, उपद्रवियों ने किया हमला!

अररिया(रंजीत ठाकुर): घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा,मानिकपुर पंचायत सीमा से सटे नडुवा गांव वार्ड संख्या पांच में जमीनी विवाद के आवेदन पर जांच करने पहुंची घूरना थाना पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

यहां तक की हमला में कई पुलिस जवान बुरी तरह जख्मी भी हो गए। जख्मी पुलिस जवान से भीड़ ने राइफल भी छिनने का प्रयास किया। भीड़ को उग्र देख महिला थाना अध्यक्ष राजनंदनी ने सूझबूझ से किसी तरह जान बचाकर पुलिस वाहन लेकर घटनास्थल से निकल गई, वहीं उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के मामले में गजाला खातून, पति-मोहम्मद एहसान के आवेदन पर पुलिस बल के साथ जांच करने गई थी। जैसे ही उक्त वार्ड के समीप पहुंचा तो देखा कि वहां कुछ बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान पुलिस की वाहन को देख एक व्यक्ति वहां से दौड़ते हुए भागने लगा, व्यक्ति को भागते देख शक के आधार पर पुलिस जवान ने खदेड़ कर पकड़ लिया पकड़ते ही उपस्थित भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति अंतर जिला के मोहम्मद नेहाल पिता मोहम्मद सिकंदर जो सुपौल जिले के रहने वाला बताया गया है जिस पर सुपौल जिले के थानों में कई मामला दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद थाना अध्यक्ष ने घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर मामला दर्ज करने की बात कही है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस को किस तरह से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है। इस बाबत अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा जांच कर घटना में संलिप्त लोगों पर कार्यवाई होगी।

Related posts

आठ घंटे तक अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हैदर, हो गई मौत!

फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या : रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

नई दिशा नारी शक्ति समिति का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित

error: