ताजा खबरेंबिहार

BREAKING : ठंड का सितम, पटना में 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

पटना(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में ठंड के कहर को देखते हुए एक बार फिर स्कूल अभी नहीं खुलने का निर्देश जारी किया गया हैं। अब 8 जनवरी नहीं बल्कि 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं।

पटना जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. पत्र मे जिले के सभी 10वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

पिछले सप्ताह भी ठंड के कारण जिले में स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था. लेकिन इस सप्ताह जिले में शीतलहर का भयानक कहर देखने को मिला है।

Advertisements
Ad 1

अहले सुबह से लेकर देर शाम तक ठंड का कहर लगातार जारी है। हिमालय से चलने वाली बर्फ़ीली हवा लगातार कहर ढा रही है। राजधानी पटना के शहर से लेकर दूर दराज के जिला में देहात तक शीतलहर के चपेट में है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. गुरुवार और शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पटना में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

सर्दी के कारण लोगो के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर हो रहा है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की कई समस्या देखने को मिल रही। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी 10वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: