क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना मे अपराधी बेलगाम, युवक की गोली मारकर हत्या!

पटना(न्यूज क्राइम 24): अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम देते हुए युवक को मौत के घाट उतार दिया हैं। खबर दानापुर के जानीपुर थाना क्षेत्र से आरही हैं

जहां  गाजाचक महमदपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बैरिया मानपुर के रहने वाले भोला शर्मा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई.

घटना के बारे में बताया जाता है कि मोटरसाइकिल पर बिठाकर ही मृतक राहुल कुमार को उसके जानने वाले इस सुनसान इलाके में लाये थे. यहीं पर उसे गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जानीपुर पुलिस और नौबतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: