बिहार

तख्त साहिब परिसर में टिकटोक वीडीयो बनाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाई : जगजोत सिंह सोही

IMG 20230106 WA0009 1

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने साफ किया है कि तख्त साहिब परिसर में किसी महिला द्वारा बनाई गई वीडीयो और उसके पीछे गाना डालकर सोशल मीडीया पर वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व और नव वर्ष के आगमन पर हजारों की गिनती में देश विदेश से श्रधालुओं ने पहुंचकर तख्त पटना साहिब में दर्शन किये।

इसमें गैर सिख एवं स्थानीय पटना निवासी भी शामिल थे जिसमें से किसी ने इस तरह की वीडीयो बनाकर सोशल मीडीया पर वायरल की है जो कि निन्दनीय है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ साईबर सैल में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है और जिसने भी इसे बनाया ओर वायरल किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी ताकि भविश्य में इस तरह की घटनाएं सामने ना आयें।

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा कि तख्त साहिब कमेटी द्वारा तख्त परिसर ओर खासकर परिक्रमा में सेवादार तैनात रहते हैं जो कि संगत को मर्यादा के प्रति जागरुकर करते हैं पर फिर भी किसी ने बड़ी चालाकी के साथ वीडीयो शूट किया है

जिसके चलते सेवादारों को ओर चौकस रहने के लिए कहा गया है औ संगत से भी अपील है कि तख्त साहिब आने पर मर्यादा का खास तौर पर ध्यान रखा जाये और इस तरह की वीडीयो ना बनाई जायें।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद