बिहार

वैक्सीन की तीसरी खुराक देने का शुभारंभ

तलवाड़ा(प्रवीन सोहल): पंजाब सरकार के स्वास्थय विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सी.एच.सी भोल कलोता के अंतर्गत आने वाले हेल्थ वैलनेस सेंटरों/उपकेंद्रों में एस.एम.ओ. डॉ: अनुपिन्द्र कौर मठौण के नेतृत्व में बच्चों को एफ.आई.पी.बी वैक्सीन की तीसरी खुराक देने का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सब सेंटर भवनौर में डॉ: विशाल धरवाल (मेडिकल अफसर), हेल्थ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह,सी.एच.ओ.सैफ़ी राणा व कमलेश कुमारी (एल.एच.वी) की मौजूदगी में पवन कुमार (मेल वर्कर) के हाथों आई.पी.बी.वैक्सीन की तीसरी खुराक देने की शुरूआत की गई।

Advertisements
Ad 1

एस.एम.ओ.डॉ: अनुपिन्द्र मठौण ने बताया के भवनौर के अलावा सब-सेंटर पलाहड़़ एवं सब-सेंटर भंबोताड़ में भी आई.पी.बी. की तीसरी खुराक आज ही देनी प्रारंभ कर दी गई है ।

नोडल अफसर डा: विशाल धरवाल मौज़ूद लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन की तीसरी खुराक देने की ज़ोरदार अपील की । इस अवसर पर समूह आशा वर्कर्ज़ के इलावा नन्हे-मुन्ने बच्चे एवम् मातृशक्ति उपस्थित थी।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: