बिहार

जिला परिषद कार्यालय में सदस्यों के लिए बैठने की चेंबर नहीं श्वेता यादव जताया विरोध

गया(अरुणजय प्रजापति): जिला परिषद कार्यालय में सदस्यों के लिए बैठने की चेंबर नहीं रहने पर कार्यालय परिसर के बाहर ही फतेहपुर के जिला परिषद सदस्य श्वेता यादव जमीन पर नीचे बैठ कर विरोध जताया। जिला परिषद सदस्य श्वेता यादव ने बताया कि जिला परिषद कार्यालय का दिशा और दशा बहुत ही नारकीय हैं।जिला परिषद की बड़ी-बड़ी भवने रहने के बावजूद भी सदस्यों के लिए बैठने के लिए चेंबर नहीं होना दुर्भाग्य की बात है. आखिर जो सदस्य प्रखंड से जिला में आते है उनके लिए बैठने के लिए एक चेंबर नहीं है. वह कहां बैठेंगे यह सोचने वाली बात है।

सांसद, मंत्री, विधायक, एमएलसी के लिए सारी सुविधाएं मिलती है.जब कार्यालय में जिला परिषद सदस्य आते हैं तो बोला जाता है कि आप यहां नहीं बैठ सकते हैं। हम लोग जिला परिषद से चुनाव जीतकर आते हैं तो आखिर हम लोग कहां बैठे। इसको लेकर हमने सदर अनुमंडल कार्यालय में एक पत्र सौंपा है. हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जिला परिषद के सदस्यों के लिए बैठने के लिए चेंबर की मुहैया कराया जाए नहीं तो आगे चरणबद्ध होकर आंदोलन करने पर विवश होगे।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: