बिहार

तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा हैं। इसी कड़ी में बायपास रोड स्थित एक होटल में स्टाइलिस्ट फन टाइम किटी द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पूजा रॉय ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन आशीष जॉनी ने किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इसमें तीज क्वीन प्रतियोगिता, रैंप वाक, सामान्य ज्ञान, फैमिली बांडिग, विभिन्न खेल, नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपने हुनर को दिखाया। इस दौरान तीज क्वीन का भी चयन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर तीज क्वीन के टाइटल से नवाजा गया। अंत में महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्या सोनी, बबली रस्तोगी, गीता, अर्चना, संगीता, संध्या सिंह, लवली, सीखा जॉनी, स्वाति, आकृति शर्मा, गुड़िया डॉली एवं पूनम जायसवाल सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: