ताजा खबरेंबिहार

तख्त पटना साहिब में चल रहे गुरमति कैंप का समापन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बीते दिनों बच्चों को गुरमति व सिख इतिहास की जानकारी देने हेतु एवं सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रशिक्षण देने के लिए तख्त पटना साहिब में गुरमति कैंप लगाया गया था जिसका आज समापन हुआ और तख्त साहिब कमेटी की ओर से बच्चों को पदक व प्रमाणपत्र भेंट किये गए।

तख्त कमेटी की ओर से कथावाचक सतनाम सिंह को कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उनके द्वारा पटना के बच्चों को गुरमति शिक्षा, सिख इतिहास की जानकारी के साथ-साथ गतका का भी प्रशिक्षण दिया गया।

भाई सतनाम सिंह ने बताया कि तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन धर्म प्रचार लखविंदर सिंह , महासचिव इन्द्रजीत सिंह, सचिव हरबंस सिंह के अथक प्रयासों एवं तख्त साहिब के मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह के विशेष सहयोग से जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन के मार्गदर्शन में कैंप का सफल समापन हुआ है और बच्चों के अलावा अन्य कई लोगों ने आकर कैंप में गुर इतिहास की जानकारी प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि अब बिहार और झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के कैंप लगाये जाएंगे जिससे युवा पीढ़ी को गौरवमई सिख इतिहास की जानकारी दी जा सके ताकि जो बच्चे सिखी से दूर हो रहे हैं उन्हें रोका जा सके।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: