बिहार

हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं के साथ आम जन की भागीदारी

अररिया(रंजीत ठाकुर): राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र की एकता और अखंडता के अटूट भावना का प्रतीक है।यह भावना आजादी के अमृतकाल में भारतवर्ष को एक नई ऊँचाई पर ले जाने वाली है,कयूंकि हर भारतीय का तिरंगे से खास रिश्ता है उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पीएम मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं के साथ आम जन की भागीदारी को लेकर भाजयूमो अररिया जिला द्वारा फ़ारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत मुख्यालय से जिला उपाध्यक्ष दीपक मंडल के अगुवाई निकाले गये भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का शुभारंभ करते हुए कही। श्री कुमार ने पूरे देश मे आम जन खास कर युवाओं की इस अभियान में उत्साह पूर्ण भागीदारी ने इसे जनांदोलन का रूप दे दिया है।

गांव गांव में जाएंगे घर घर तिरंगा फहराएंगे भारत माता की जय वंदेमातरम के नारों के साथ आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर सैकड़ों युवाओं ने 75 से अधिक बाइक के साथ निकाले गए इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक मंडल ने लोगों से देश का सम्मान और स्वाभिमान बढाने के लिए एकजुट हो 15 अगस्त तक गर्व और शान से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने का अपील करते नजर आये।यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री प्रतापनारायण मंडल भी शामिल होकर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में अग्रणी भूमिका अदा करने का आह्वान किया।

Advertisements
Ad 1

यह यात्रा खबास पुर पंचायत से निकलकर विभिन्न पंचायतों गांवों यथा रमई घोराघाट,खेरखां, तिरसकुण्ड, हलहलिया,ठिला मोहन,आदि का भ्रमण कर पुनः खबास पुर पहुँचकर संपन्न हो गयी।मौके पर बाईक रैली को सफल बनाने में लगे ग्राम पंचायत खवासपुर के पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार ऋषि देव, उप मुखिया प्रतिनिधि किशन सिंह, राकेश मिश्रा, विनोद मंडल, देवानंद मंडल, रंजीत सिंह, सिकंदर सिंह, उमेश सिंह, राजा कुमार सहित सैकड़ों की संख्या युवा शामिल थे।

Related posts

महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रखंड अधिकारियों को दिया गया सुमन कार्यक्रम का प्रशिक्षण

पिता को मालूम नहीं बेटा को क्या हो गया है? तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था शहीद एएसआई

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने 2022-2024 के परिपत्रों का व्यापक संकलन जारी किया

error: