पटनाबिहार

पटना 10वीं परीक्षा परिणाम: टेक्नो मेडी क्लासेज के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): सीबीएसई 10वीं में जिले के कई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है कई विद्यालयों का 10वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। वहीं रामबाबू स्थित टेक्नो मेडी क्लासेज कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। जिसमे श्रुति सोनी ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल और कोचिंग का नाम रौशन किया है। वहीं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनको उपहार दिया गया।

टेक्नो मेडी क्लासेज के संचालक मिथलेश कुमार ने कहा कि यह जितने भी छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, यह काफी पढ़ने में टैलेंटेड थे। कोचिंग में भी इनको सिलेबस के आधार पर ही तैयारी कराई गई थी। इस कारण बच्चों ने जिले व कोचिंग संस्थान का नाम रौशन किया है। 10वीं के मेधावियों के घर पर खुशी का माहौल रहा। श्रुति सोनी ने बताया कि मेरे अच्छे परिणाम का श्रेय मेरे माता को जाता है। उन्होंने मुझे बिना किसी तरह के दबाव के पढ़ने लिखने की छूट दी है और वहीं हमारे कोचिंग के शिक्षकों का मार्गदर्शन ने मुझे इस स्तर तक पहुँचने में कामयाबी दिलाई है। उनकी सफलता की खुशी पर इनके घर वाले सहीत अन्य रिश्तेदार, गुरुजन एवं गांव से लेकर आस-पड़ोस के लोगों ने भी इस बेहतर अंक हासिल करने के लिए बधाई दी है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: