बिहार

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान,जिलाधिकारी, की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म मेंआहूत की गई ।आज के जनता दरबार में जिलाधिकारी महोदया द्वारा 447 फरियादियों की फरियाद को सुना गया तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।आज के जनता दरबार में भूमि विवाद,वासगित पर्चा,अतिक्रमण,सेविका चयन आईसीडीएस आदि से संबंधित फरियादियों द्वारा आवेदन के माध्यम से जिला पदाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया। जनता दरबार में उपस्थित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया तथा फारबिसगंज को निर्देशित किया गया कि संबंधित अंचल एवं प्रखंडों से संबंधित शिकायतों के निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: