क्राइमबिहार

विदाई के लिए आये लड़के ने साथ में लाये गाड़ी को ही उड़ा डाला, किया डर से पुलिस के हवाले

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरदाहा में दरभंगा जिला के कमलपुर निवासी गाड़ी ड्राइवर बजरंगी मुखिया बिगत शुक्रवार को गावं के ही दुर्गानंद सिंह पिता-किशुनदेव सिंह को लेकर ट्रिबर चार चक्का गाड़ी से अपनी दुल्हन हीरामणि देवी की बिदाई लेने शुक्रवार की शाम बरदाहा आये थे, बिदाई का प्रोग्राम दूसरे दिन के होने की वजय से रात ड्राइवर खाना खाके सो रहे थे,रात करीब 2 बजे गाड़ी के ड्राइवर को दुर्गानंद सिंह ने उठाकर गाड़ी को लेकर दालकोला बंगाल चलने को कहा और चाभी देने को कहा लेकिन ड्राइवर ने मना कर दिया,इसी क्रम में दुर्गानंद सिंह ने ड्राइवर को मार-पीट कर गाड़ी में बिठाया दिया और सुरसर धार के पास शुनसान जगह पर उतार दिया, और गाड़ी लेकर अपने सहयोगी के साथ चलते बने,ड्राइवर घबराकर अपने मालिक सूरज मंडल को फ़ोन करके इसकी जानकारी दी,मालिक ने ड्राइवर को वापस आ जाने को कहा, गाड़ी मालिक ने कमलपुर के मुखिया को इस घटना से अवगत करवाया तत पश्चात नरपतगंज थाना में आवेदन देकर आज घटना की जानकारी दी, आवेदन मिलते ही नरपतगंज थाना अध्यक्ष ने अपनी सूझ-बूझ से उक्त आरोपी लड़के को फोन करके 2 घंटे के भीतर थाने में आने को कहा, इस संदर्भ में नरपतगंज थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि उक्त लड़के ने रात करीब 9 बजे थाने के सामने एन. एच के पास गाड़ी रखकर फरार हो गए है, गाड़ी को सही सलामत गाड़ी मालिक को सुपुर्त किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप

error: