झारखण्ड

थाने में युवक की बेरहमी से की पिटाई, शरीर पर चोट के गहरे निशान

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है जहा केन्दुआडीह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह केन्दुआ पुल स्थित बलि चाय दुकान के पास लोयाबाद के रहने वाले युवक 20 वर्षीय अरविंद कुमार चाय पी रहा था तभी किसी बात को लेकर दुकानदार और अरविंद के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई उसी समय केन्दुआ डीह पुलिस गश्ती वहा से गुजर रही थी हंगामें को देखकर केन्दुआडीह पुलिस अरविंद नामक युवक पिता तुलसी रवानी लोयाबाद के रहने वाले को पुलिस उसके एक और साथी को पुलिस जीप मे बैठा के थाने ले गई और दोनों युवक को पुलिस ने लाठी – डंडे से जमकर पिटाई की, इसमे एक युवक अरविन्द कुमार की स्थिति जब बुरी तरह खराब हो गई तो आनन फानन मे पुलिस करकेन्द सरकारी अस्पाताल मे भर्ती कराया जहॉ उनकी स्थिति ठीक नही थी तब तक गिरफ्तार उसके अन्य साथियो ने अपने परिजन को घटना की सुचना दी तब पीडित के परिजन करकेन्द अस्पाताल मे हंगामा करने लगे इसी बीच हंगामा को देखते केन्दुआडीह पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया ताकि स्थिति को नियंत्रण किया जा सके काफी जहोदजद के बाद पुलिस अरविन्द को लेकर उसे वेहतर इलाज के लिए धनवाद एसएन ०एम०सी० एच० में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत ठीक बताई जा रही है अरविन्द के भाई टिन्कू रबानी का कहना है कि मेरे भाई को वेवजह ही केन्दुआडीह पुलिस उठाके ले गई और वेरहमी से पीटा की वही केन्दुआडीह पुलिस ने किसी प्रकार के मारपीट से इंकार किया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: