क्राइमताजा खबरेंबिहार

मुखिया पति से रंगदारी मामले का पुलिस ने किया उदभेदन, मामले मे 6 बदमाश गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सोमवार को थाना क्षेत्र के सरासत गांव निवासी सह अदला पंचायत के मुखिया पति इंदुभूषण प्रसाद से फोन पर पांच लाख की रंगदारी और घर पर गोलीबारी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर घटना मे शामिल सभी सात आरोपित को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है। पुलिसिया पूछताछ मे सभी बदमाश ने घटना मे अपनी संलिप्त्ता स्वीकार किया है। सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने फुलवारी शरीफ अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलवारी शरीफ के प्रखंड शिव मंदिर तालाब आदर्श नगर के पास कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने में लगे हुए हैं।

तत्काल पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी करते हुए इस गिरोह के मास्टरमाइंड गुरुजी राजीव कुमार समेत उसके 5 चेलों को गिरफ्तार कर लिया।इस गिरोह ने अब तक पटना के नौबतपुर रानी तालाब गर्दनीबाग एवं नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। इस गिरोह का मास्टर माइंड गुरु राजीव कुमार रानी तालाब के पास गांव का रहने वाला है जो वहां एक निजी स्कूल चलाता है और जहानाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कोचिंग भी खोल रखा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार के साथ एडिशनल एसपी फुलवारीशरीफ मनीष कुमार सिन्हा नौबतपुर थाना अध्यक्ष आर रहमान फुलवारी थाना अध्यक्ष एकरार अहमद जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार समेत इस गिरोह को गिरफ्तार करने में शामिल अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार बदमाशों मे विष्णुकांत तिवारी ,विशाल तिवारी, राजीव कुमार ग्राम काब थाना रनिया तालाब,आनंद प्रकाश फरिदपुरा ,गोविंदा ग्राम सरासत एवं उज्जवल कुमार ग्राम अभरनचक थाना नौबतपुर एवं दीपू कुमार ग्राम गोढ़ना थाना नेउरा ओपी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा तीन कारतूस , दो मोटर साइकिल एवं 7 मोबाइल एवम 135 पुड़िया स्मैक , एक हेलेमट बरामद किया है। बता दे की 18 मई को प्रखंड क्षेत्र के अदला पंचायत की मुखिया प्रभा देवी के सरासत स्थित आवास पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा रंगदारी की मांग को लेकर हवाई फायरिंग किया था। इसके पूर्व मुखिया पति इंदुभूषण के मोबाइल संख्या 9430828423 पर अज्ञात बदमाशों ने फोन कर पांच लाख की रंगदारी की मांग गई थी।जिसकी सूचना मुखिया पति ने फोन से थाना को दी। फोन करने वाले ने कहा की पांच लाख दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। लेकिन मुखिया और उनके स्वजनों ने मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। जिसका नतीजा यह निकला की उसी दिन यानी सोमवार की रात बेखौफ़ बदमाशों ने मुखिया के घर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग कर डाली थी।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: