क्राइमबिहार

फुलकाहा एसएसबी जवानों ने तस्करी का नेपाली शराब को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने सोमवार की सुबह करीब 04:35बजे कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार के निर्देश पर गश्त के दौरान 101 बोतल नेपाल निर्मित शराब को जप्त करने में सफलता पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सीमा पिलर :

संख्या-188/4मानिकपुर गांव के समीप तस्कर मकई के खेतों का सहारा लेकर तस्कर नेपाल से माथे पर शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में चोरी छिपे प्रवेश कर रहा था। तस्कर जवानों को देख मकई के खेत में ही शराब छोड़ कर नेपाल की तरफ भाग निकला तत्पश्चात एसएसबी जवानों ने शराब को कब्जे में लेकर जांच किया तो कुल 101 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ, जिसमें 54बोतल दिलवाले एवं 30बोतल बियर तथा 17 बोतल एसी ब्लैक पाया गया है। जप्त शराब की कागजी खानापूर्ति के बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: