बिहार

चांद रात को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़कों व गलियों तक आकर्षक लाइट व झाड़ फानूस से की गई सजावट

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): रमजान के 30 रोजा पूरा होने के बाद मंगलवार को ईद का त्यौहार मनाए जाने की तैयारियों को लेकर सोमवार को चांद रात में शहरी व ग्रामीण इलाकों में सड़कों से लेकर गलियों तक आकर्षक लाइटिंग व रोलेक्स आदि झाड़ फानूस से आकर्षक सजावट की गई। रोजेदारों के साथ ही सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों में इस बार सामूहिक रूप से ईद का त्यौहार मनाने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पिछले 2 वर्षों तक कोरोनावायरस संक्रमण के चलते ईद का त्यौहार सामूहिक रूप से नहीं मनाया जाने को लेकर मायूसी का आलम था। 2 सालों बाद ईद के मौके पर एक बार फिर से सभी लोग अपने और रिश्तेदारों मित्रों के साथ ईद की खुशियां बांटने की पूरी तैयारियों में जुटे रहे। वही देर रात तक कपड़ा, टोपी, ईत्र, जूत्ते-चप्पल ,मिठाई इत्यादि की खरीदारी करते मुस्लिम समुदाय के लोग नजर आए। बाजारों में महिलाओं और बच्चों की बड़ी तादाद उत्साहित होकर अपने-अपने जरूरी सामानों की खरीदारी करते रहे। सोमवार की शाम चांद दिखने की सूचना के बाद से ही ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर ईद की बधाई की धूम शुरू हो गई। रात से ही अपने परिजनों को फोन, व्हाट्सअप, ई-मेल, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी। दूसरों धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम भाईयों को त्योहार की शुभकामनाएं दी। ईद के पूरे दिन बधाई देने का सिलसिला चलता रहेगा।

Advertisements
Ad 1

रमजान के अंतिम दिन सोमवार की शाम चांद देखे जाने की सूचना के बाद राजधानी पटना के सब्जीबाग राजा बाजार समनपुरा अलीनगर फुलवारी शरीफ के हारून नगर सबजपुरा खलील पुरा मिल्लत कॉलोनी ईसापुर नया टोला महतवाना लाल मियां की दरगाह संगी मस्जिद मस्जिद कर्बला चौराहा अलमिजान नगर नोहसा नहरपुरा अल्वा कॉलोनी एफसीआई रोड समेत आसपास के तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का माहौल उत्सवी हो गया। सहारी प्रमुख इलाकों की बाजारों में ईद के सामग्री के लिये खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात तक बाजार गुलजार रहा। त्योहार की तैयारी को अंतिम रूप देने में लोग सोमवार की देर रात तक लगे रहे। दो साल बाद मंगलवार की सुबह नमाज के बाद सभी इलाके में धूमधाम से ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। इधर, सोमवार की शाम रोजेदारों ने अंतिम रोजा रखा और शाम में इफ्तार किया । तमाम मुस्लिम इलाकों में की मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है जहां ईद के नमाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: