बिहार

मामूली विवाद में पत्थर से कुचकर दो बच्चों की मां के साथ प्रेमी युवक ने किया हत्या!

नालंदा(राकेश): प्रेम जाल में फंसाकर 2 बच्चों के मां की निर्मम तरीके से हत्या किये जाने की सनसनीखेज घटना गुरुवार की शाम हुई। वारदात पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के कन्हैया गंज गांव की है। जहां ऋषि कुमारी नामक महिला की ईट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। मृतका के पति संतोष कुमार का आरोप है कि ऋषि कुमारी अपने दो बच्चों के साथ हिलसा में किराए के मकान पर रहती थी। इसी बीच कन्हैया गांज गांव निवासी मनोज मिस्त्री से उसका प्रेम प्रसंग हुआ। इसी प्रेम प्रसंग में दोनों इतना घुलमिल गए कि उन्हें समाज की चिंता नहीं रही। कल ऋषि एकंगरसराय गई थी। जिसे मनोज मिस्त्री बुलाकर अपने गांव ले गया। जहां मनोज मिस्त्र , नवल मिस्त्री और उसकी पत्नी ने ईट पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। ओलिस मनोज शर्मा के पिता नवल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव पति के हवाले कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: