बिहार

पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामाकरण गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): स्थानीय पटना के हनुमाननगर में पानी टंकी के पीछे एम.आई.जी. कॉलोनी स्थित पथ का नामकरण प्रख्यात् साहित्यकार और कवि पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामकरण करने से हम सभी सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ० रविन्द्र राजहंस बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। कई सालों तक पटना के दैनिक हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण और पाटलीपुत्र टाइम्स में अपना व्यंग्य कॉलम लिखते रहे। हर हफ्ते सत्ता, नेता और व्यवस्था पर उनके तीखे व्यंग्य खूब पसंद किए जाते थे। उन्होंने कहा कि साहित्य में उनके योगदान के लिए 2009 में उन्हें पद्मश्री से नवाज़ा गया। अंग्रेजी के प्राध्यापक और हिन्दी के कवि पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस हास्य और व्यंग्य के अत्यंत समर्थ और संवेदनशील कवि थे। उनकी कविताओं ने समाज के हर पक्ष को छुआ है। वे एक समर्थ कहानीकार भी थे।

Advertisements
Ad 1

उक्त कार्यक्रम के मौके पर कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, बिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण जी, वार्ड पार्षद् माला सिन्हा, ज्योति कलश, अमृत कलश, प्रो० आरती राजहंस, भाजपा नेता मधु वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर रजक, रंजन वर्मा, राजीव मोहन, कमलेश कुमार सहित अन्य स्थानीय नागरिकगण एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: