क्राइमबिहार

जवानों ने बाइक सहित शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR- 38Y1424)सहित 60 बोतल (18लिटर)दिलवाले नामक नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार बीओपी इंस्पेक्टर महेश कुमार के निर्देश पर एएसआई श्यामलाल कोठियाल के नेतृत्व में जवानों ने सीमा पिलर संख्या 188 मानिकपुर सरदार टोला के समीप गश्त के दौरान नेपाल के तरफ से आ रहे एक बाइक चालक को रुकवा कर तलाशी किया तो उनके पास से 60 बोतल दिलवाले नामक शराब बरामद हुआ। मौके से फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी भीम कुमार यादव पिता बच्चा यादव को भी गिरफ्तार किया गया। जिसे जब सामग्रियों सहित फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया । फुलकाहा थाना पुलिस ने अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

नहर में गिरने से ज्वेलरी दुकानदार की मौत, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

फुलवारी शरीफ की चादर नागपुर में चढ़ी, उर्स में अमन-चैन की मांगी गई दुआ

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

error: