क्राइमबिहार

फुलकाहा एसएसबी ने तस्करी का खाद समेत पिकअप वाहन को किया जब्त, चालक गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-190/6 से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में फुलकाहा एसएसबी बीओपी प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व पथराहा कैंप प्रभारी एएसआई उगें भूटिया के द्वारा गुरुवार की दोपहर एसएसबी जवानों ने तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में पिकअप वाहन संख्या बीआर11जी/ 9925 पर लोड 15 बोरी डीएपी एवं 50 बोरी यूरिया खाद को पिकअप वाहन को धरदबोचा।वहीं चालक अंचरा पंचायत के सुरसर वार्ड संख्या तीन निवासी आनंदी दास को गिरफ्तार कर कैम्प लाया गया। जबकि खाद के कारोबारी मो०मुश्फिक घूरना निवासी मौके से भाग निकला। इस बाबत फुलकाहा बीओबी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन पर लोड कर यूरिया एवं डीएपी खाद तस्करी के माध्यम से घूरना होते हुए नेपाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में जवानों को लगाया गया था।

Advertisements
Ad 1

एसएसबी ने बताया कि जब चालक से खाद संबंधित कागजात मांगा गया तो उनके पास कोई कागजात नहीं पाया गया।इस संबंध में नरपतगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि एसएसबी के द्वारा जब्त किया गया खाद की जानकारी उन्हें मिली है। मामले की जांच की जा रही है आखिर तस्कर यूरिया खाद कहां से लाया है इसकी जानकारी जुटाकर संबंधित खाद दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही है। कहा कि लगातार भारत नेपाल सीमा पर यूरिया खाद एवं डीएपी खाद की बरामद एसएसबी के द्वारा किया जा रहा है। कहीं ना कहीं खाद दुकानदार का कनेक्शन नेपाल के तस्करों से है इसलिए खाद की तस्करी कई दिनों से हो रही है। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी को दी जा रही है ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर वरीय अधिकारी के द्वारा कार्रवाई हो सके। वहीं किसानों को कई खाद विक्रेता इंडो-नेपाल बार्डर पर दिखते हैं। कालाबाजारी चरम पर पहुंच गयी है। जिससे किसानों पर आर्थिक मार पड़ रही है। विभागीय अधिकारी कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यूरिया की सरकारी दर प्रति बैग 266 रुपये है। लेकिन, दुकानदारों द्वारा स्टाक खत्म होने का बहाना बनाकर चोर दरबाजे से 600-700 रुपये बोरी बेचा जा रहा है। नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को खाद के लिए दुकानों की खाक छाननी पड़ रही है। कहने को तो प्रखंड में दर्जनों सरकारी खाद की दुकानें हैं लेकिन जब किसानों को यूरिया की अधिक आवश्यकता होती है तो दुकानदार हीं कालाबाजार में यूरिया की बिक्री करते हैं। सीमावर्ती गांव के पगडंडियों के रास्ते भारतीय यूरिया नेपाल जा रही है। बरामद यूरिया खाद एवं डीएपी खाद समेत पिकअप वाहन तथा चालक को फारबिसगंज कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। अब देखना यह है कि विभागीय अधिकारी इस दिशा में क्या करते हैं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: