बिहार

बिहटा के लापता युवक का मनेर में मिला शव , इलाके में फैली सनसनी!

मनेर(आंनद मोहन): बीते 6 दिनों से लापता युवक की गुरुवार को अगले सुबह में मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला से पुलिस ने शव बरामद की है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के सकलदीप चौहान का पुत्र अरूण कुमार उर्फ बुला के रूप में हुई है। पुलिस शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने हत्या के भी आशंका जताई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक रामजी कुमार के पिता जी के 18मार्च को मनेर के हल्दीछपरा संगम घाट पर दाह संस्कार में गया हुआ था। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने बताया पुत्र की बरामदगी होने के लिए थाना में चार लोगों को नामजद बनाते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसका मनेर थाना कांड 220/22 धारा – 363/365/34IPC दर्ज है। जिसका अनुसंधानकर्ता शशि रंजन कर रहे हैं। अनुसंधानकर्ता शशि रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पायेगा। सभी पहलु पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: