क्राइमबिहार

विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का प्राथमिकी दर्ज

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना कांड संख्या 223/22 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमे आवेदक के द्वारा विवाहिता के सास एवं ससुराल वालों पर हत्या कर शव जला कर गायब करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक पप्पू गुसाईं धनकौल, पिपराही, जिला शिवहर अपनी पुत्री की शादी मनेर थानांतर्गत महिनावां निवासी स्व कृष्णा गोसाई के पुत्र चंदन गोसाई के साथ किया गया। परंतु 21 मार्च को घटित घटना के उपरांत पुत्री रूबी का शव नहीं पाया गया। किसी प्रकार ये सूचना मुम्बई में कार्य करने गए पप्पू गोसाई को मिली और वो आकर मनेर थाना में मामला दर्ज कराया। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अनुसंधान जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: