झारखण्ड

शॉर्ट सर्किट से जला हाइवा हुआ जलकर राख

बोकारो(न्यूज़ क्राइम 24): बेरमो के गांधीनगर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदोनाला लोहा पुल के निकट एक हाइवा जल गया. शॉर्ट सर्किट के कारण हाइवा में आग लगी. उक्त हाइवा सीसीएल के कथारा क्षेत्र के जारंगडीह साइडिंग में कोयला गिराकर वापस खासमहल लौट रहा था. लौटने के क्रम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुई और आग लग गयी.आग लगते ही हाइवा चालक वाहन को खड़ा कर भाग गया. फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी गयी. देखते देखते ट्रक में आग पूरी तरह लग गयी थी. घटना की सूचना पाकर गांधीनगर थाना पुलिस तथा सीआईएसएफ घटनास्थल पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: