बिहार

बिहार में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पटना सहित कई जिलों में पारा 40 डिग्री के करीब..!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बिहार के कई जिलों में पारा 40 के करीब पहुंच गया है. वहीं, बांका में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है. पटना में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है. रविवार की दोपहर एक बजे तक पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार था. बिहार में जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उस हिसाब से लग रहा है कि 31 मार्च तक आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति होगी।

Advertisements
Ad 1

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर पर हो रहा है. राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. दिन और रात के तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: