बिहार

पटनासिटी के मिरचाई गली में कचड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): कचड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पड़ोसी ने व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। मारपीट में घायल पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने चौक थाना में मामला दर्ज करा दिया है। घटना चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली का है। जहां गली के रहने वाले परमेश्वर मोदी और पास के ही रहने वाले पड़ोसी जयंती मेहता और अमित मेहता के बीच कूड़ा फेंकने का विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आगई। परमेश्वर मोदी को पड़ोसी ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जहां उनके सर में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: