क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने दिलवाले नामक शराब के साथ एक बाइक को किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे शराब के साथ बाइक को किया जप्त।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार बीओपी इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान सीमा पिलर संख्या-189/4 मानिकपुर गांव के समीप नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति बाइक लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, प्रवेश करते देख जवानों ने बाइक को रोकने का प्रयास किया परंतु बाइक चालक जवानों को देख बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। तलाशी करने पर बाइक से 90 बोतल दिलवाले नामक नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ।जप्त शराब व बाइक का कागजी खानापूर्ति के बाद आगे की कार्यवाही हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: