ताजा खबरेंबिहार

हाजिरी काउंटर से अज्ञात चोरों ने हजारों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक बार फिर दानापुर अधिवक्ता संघ के परिसर में हाजिरी काउंटर से अज्ञात चोरों ने बीते रात को हजारों की चोरी कर ली। घटना के संबंध में अधिवक्ता संघ के स्टाफ नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज भी कार्यालय में जब आया तो देखा कि सारे प्रपत्र बिखरा पड़ा हुआ है एवं काउंटर में रखे अज्ञात चोरों ने 1100 रु चोरी कर ली है। एवं कार्यालय का वेंटिलेटर भी टूटा हुआ पड़ा था। संघ स्टाफ नवीन कुमार सिन्हा ने दानापुर अधिवक्ता संघ बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजीव रंजन को दी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने मौके वारदात पर पहुंचकर छानबीन की। नवीन कुमार सिन्हा ने दानापुर थाना में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कारवाई है। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि नवीन कुमार सिन्हा की ओर से चोरी के आवेदन प्राप्त हुई है , प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

सोरंगपुर में ड्रग्स के बड़े ठिकाने पर पुलिस का छापा, 10 किलो से अधिक ब्राउन शुगर-हेरोइन बरामद!

error: