झारखण्ड

बलियापुर थाना प्रभारी से मुझे जान का खतरा-अंचलाधिकारी

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सिंदरी यह प्रदेश का पहला मामला है, जब एक अंचलाधिकारी को महिला थानेदार से जान का भय है. यह हैं बलियापुर के अंचलाधिकारी रामप्रवेश.सहयोग नहीं : बलियापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार, 19 फरवरी को अंचल अधिकारी बलियापुर रामप्रवेश कुमार ने ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान सीओ ने बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी पर कार्रवाई में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया.

Advertisements
Ad 1

गुंडे भेजे सीओ ने कहा कि बलियापुर थाना प्रभारी के संरक्षण में ही अवैध खनन कारोबार फल-फूल रहा है. उन्होंने कहा कि 17 फरवरी की रात जांच के दौरान अवैध कोयला लदे ट्रक जब्त करने में बलियापुर थाना प्रभारी ने सहयोग नहीं किया. उलटे धमकी देने के लिए दस लोगों को भेजा, जिनमें से एक मुकेश कुमार सिंह है. उसने मुझे जान से मार देने और यहां से एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफर करा देने की धमकी दी है. सीओ ने कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा पूर्व में भी थाना प्रभारी के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की गई है और अब फिर करेंगे.वे सहयोग लेते ही नहीं : थाना प्रभारी ने लगातार से कहा कि सीओ बिना सूचना दिए कार्रवाई करते हैं. कार्रवाई के बाद भी नहीं बताते. ऐसे में सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं उठता.न्यूज साभार

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: