क्राइमबिहार

शराबबंदी पर कार्रवाई- पुलिस ने एक पिकअप को भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा पकड़ा!

नवादा(विश्वनाथ कुमार): नवादा जिले के नारदीगंज बाजार स्थित मस्जिद मोड़ के समीप एक पिकअप को भारी मात्रा में विदेष षराब के साथ जब्त किया। लेकिन पुलिस को आते देख चालक और षराब माफिया फरार हो गया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गुरूवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि नारदीगंज बाजार स्थित मस्जिद मोड़ के पास पिकअप संख्या- बीआर-01जीई/7912 से षराब लाया गया है। सूचना बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त षराब लदे वाहन को जब्त कर लिया। जब्त पिकअप की जांच करने के बाद 444 लीटर रॉयल कम्पनी का व्हिस्की बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त वाहन के कागजात के आधार पर नई उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब हो कि इन दिनों ठंड और षादी विवाह को लेकर शराब का डिमांड काफी हो गया है। प्रषासन और पुलिस सहित उत्पाद विभाग के लाख कोषिषों के बाद भी शराब धंधेबाजों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में शराबबंदी कानून को अक्षरसः पालन कराना पुलिस तथा उत्पाद विभाग के लिए चुनौती बन चुकी है। बता दें कि दो दिनों पूर्व नारदीगंज थाना क्षेत्र में ही भारी मात्रा में नकली विदेषी शराब बरामद किया जा चुका है। जिसका तार बिहार शरीफ जहरीली शराब कांड से जुड़ा बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा ने गौ सेवा कर मनाया विशेष कार्यक्रम

एसडीबी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम और सम्मान

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मंत्री नंदकिशोर राम, कुलपति ने दिया आमंत्रण

error: