पूर्णियां(धर्मेंद्र कुमार): ताजा मामला देर संध्या सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र में देखने को मिला.. आपको बताये तो सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के रजनी चौक स्थित हरिओम ज्वेलर्स के सामने बाइक सवार अपराधियों ने उन्नतीस लाख लूट कर पुलिस को एक और बड़ी चुनौती दे दिया.. जहां लूटेरों के चार लाख रुपया नगद सहित 500 ग्राम सोना लूट लिया गया है.. पीड़ित भट्ठादुर्गा निवासी एकम्बा ज्वेलर्स के मालिक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि वे अपनी प्रतिष्ठान एकंबा ज्वेलर्स में ताला बंद कर रजनी चौक स्थित हरिओम ज्वेलर्स में हिसाब करने के लिए आए थे.. हिसाब करके जैसे ही बाहर आकर घर जाने के लिए अपनी स्कूटी पर सवार हुए वैसे ही बाइक सवार दो अपराधी आएं और झोला में रखे 4 लाख नगद तथा 500 ग्राम सोना छीनकर फरार हो गया.. पीड़ित के अनुसार लूटेरे नवयुवक ही थे.. लूट की घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है.. घटना की सूचना पर सदर डीएसपी एसके सरोज सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटे.. साथ ही पुलिस दुकान के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है..
