बिहार

स्वर्ण व्यवसायी स्व० पुरूषोत्तम दास रस्तोगी जी को दी गई श्रद्धांजलि

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज चौक स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में वरीय समाजसेवी एवं स्वर्ण व्यवसायी स्व० पुरूषोत्तम दास रस्तोगी जी का श्री सनातन धर्म सभा, पटना सिटी श्री गणेश उत्सव पटना सिटी मंडल एवं श्री राम जानकी विवाह महोत्सव समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता डाॅ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की। डाॅ गोलवारा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पटना सिटी में उनके किए गए कार्यों को स्मरण किया।

Advertisements
Ad 1

वहीं मंडल के संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने कहा की वे गणेश उत्सव और राम जानकी विवाह महोत्सव के संरक्षक के रूप में हमेशा समिति को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया हैं। स्व० रस्तोगी जी अस्वस्थता के कारण शारिरीक रूप से ना सही मानसिक रूप से वह पटना सिटी के दर्जनों संस्थाओं का मार्ग प्रशस्त किए हैं। श्रद्धांजलि सभा में श्री मोहन चतुर्वेदी, संजीव यादव,विजय कुमार यादव, सुजीत कसेरा, अरूण कुमार मिश्रा, ललित अग्रवाल, बी. एन. कपूर, कृष्णा अग्रवाल, संजय केशरी, पंडित गणेश मिश्रा, जनार्दन अग्रवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: