क्राइम

पेट्रोल पंप के कर्मियों से अज्ञात अपराधियों द्वारा 7 लाख 89 हजार की लूट

पूर्णिया(धर्मेन्द्र कु लाठ): जिला के बाबा एचपी पेट्रोल पंप के कर्मियों से अज्ञात अपराधियों द्वारा 7 लाख 89 हजार नगद रूपये समेत दो लाख की चेक कि लूट से जिले में मची अफरातफरी बाबा पेट्रोल पंप के स्टाफ चिंतरंजन कुमार यादव पम्प से रुपये लेकर एसबीआई कसबा के लिए निकला 3 बजकर 20 मिनट पर।मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि 3 बजकर 24 मिनट पर चितरंजन का फोन आया कि रुपया पिस्टल दिखा कर छीन लिया गया।तत्काल ही कसबा थाना को सूचना दी गई। फिर कस्बा थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं पूर्णिया सदर डीएसपी सरोज कुमार भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज वगैरह का जायजा लिया ।फिलहाल पुलिस उक्त युवक जिससे पैसे छीने गए हैं चितरंजन कुमार से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल तथा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। डीएसपी सरोज कुमार भारती ने बताया की घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।जांच की जा रही है।कुल वास्तविक पैसा 7 लाख 89 हजार 6 सौ तथा 2 लाख रुपये का चेक था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहटा में STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ को लेकर समीक्षा बैठक, पंचायत स्तर पर होगा आयोजन

पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार!

error: