पटना(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में इनदिनों मोबाइल झपट्टामार गिरोह के सदस्यों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में झपट्टा मार गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं। मोबाइल चोर आये दिन किसी न किसी राहगीरों के मोबाइल छीनकर फरार हो जा रहे है। कुछ महीने में दर्जन से अधिक मामले सामने आये है। गिरोह के सदस्य बाइक व साइकिल सवार को अधिक निशाना बना रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों पर भी निशाना बनाया जा रहा है।
आज के युग मे हर कोई एंड्रॉइड और कीमती मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। जिसपर चोर और उचक्कों आपके मोबाइल पर नजर बनाए बैठे हैं। सड़को पर राहगीरों के हाथों से मोबाइल छीनकर भाग जाते है और कुछ उचक्के तो राहगीरों को अपने बातों में फंसाकर उसके मोबाइल से एमरजेंसी कॉल करने के नाम पर मोबाइल लेते है और फिर उसे लेकर फरार हो जाते है।
वहीं इसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अब एक्टिव हो गई है और टीम गठित कर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में जुट गई है। वहीं मोबाइल लेकर फरार होने वाले गिरोह का भंडाफोड़ भी कर रही है। गिरोह में शामिल जो भी लोग पुलिस के पकड़ में आरहे है उन सभी को जेल भेजा जा रहा है।
