बिहार

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों की याद में मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): तीन साल पहले 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सैनिकों की याद में मध्य विद्यालय सिपारा, फुलवारी शरीफ़ के बच्चों और शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाल कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा कर वीर जवानों को याद किया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके चित्र पर अपने श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
इस अवसर पर शिक्षिका डा. नम्रता आनंद ने वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि पुलवामा में हमारे वीर सैनिकों ने हंसते हंसते जो शहादत दी, उसका कर्ज ये देश कभी नही उतार सकता। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमारा दायित्व है कि उनके परिवारों के हितों का ध्यान रखें। इस अवसर पर क़ृष्णनंदन प्रसाद, डा. नम्रता आनंद, मंजू कुमारी, राधा कुमारी, नीलम शर्मा, पद्मावती कुमारी, उर्मिला सिन्हा, विद्या कुमारी, आभा कुमारी शर्मा, संगीता कुमारी, कुमारी श्वेता रानी और पल्लवी समेत कई शिक्षक और शिक्षिकायें उपस्थित थी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजनों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: