बिहार

सरमेरा थाना पुलिस ने मीरनगर गांव से रविवार को एक नरकंकाल बरामद किया!

नालंदा(राकेश): सरमेरा थाना पुलिस ने मीर नगर गांव से रविवार को एक नरकंकाल बरामद किया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नरकंकाल सड़कर मिट्‌टी का रूप ले चुका था। कंकाल के अवशेषों को जब्त कर पुलिस जांच के लिए पटना ले गई। नरकंकाल नीरो मांझी के घर से मिला। परिवार छह सालों से दिल्ली में रह रहा था। गांव लौटने पर परिवार को एक घर से दुर्गंध महसूस हुई। आंगन में जमीन खोदने पर वहां से नरकंकाल मिला। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नरकंकाल किसका है इसका खुलासा नहीं हो सका है। गांव में अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि कंकाल मिट्‌टी का रूप ले चुका था। उसे जांच के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि कंकाल किसका है। पहचान के बाद अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया

error: