फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के संपतचक में गोपालपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर बाजार से स्थित एक बैंक से रुपए निकालकर जा रहे शख्स को लूटने की फिराक में लगा कोरा गैंग का एक शातिर सदस्य को गोपालपुर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार खोड़ागंज का शातिर सदस्य विकी कुमार उपकरण कुमार कटिहार जिला के कोरहा थाना क्षेत्र के नया टोला जो रामगंज का रहने वाला है पुलिस को पूछताछ में उसने बताया है कि उसके साथ उसका सहयोगी सुबोध कुमार फरार हो गया।
दरअसल, पटना समेत आसपास के जिलों में बैंक से रुपए निकाल कर जा रहे लोगों को झोला झपट कर लूटने वाले कोढ़ा गैंग के कई सदस्य लगातार कांड को अंजाम दे रहे थे । गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार के मुताबिक कोढ़ा बैंक के अपराधियों द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र में 21 जनवरी ,मेहंदी गंज थाना इलाके में 5 फरवरी, जक्कनपुर थाना इलाके में 7 फरवरी, वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में 5 फरवरी और गोपालपुर थाना क्षेत्र में दुबारा 9 फरवरी को आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसके सम्बंध में संबंधित थाने में मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। गिरफ्तार विक्की कुमार के पास से एक महंगी मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल सेट्स एवं जक्कनपुर थाना क्षेत्र से झपटा गया पासबुक और झोला भी बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के जरिए लूटपाट के रुपए बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है।
बता दें कि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देश में पटना पूर्वी एएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में लगी हुई थी। इस बीच पुलिस अधिकारियों की सूचना पर संपतचक में गोपालपुर थाना पुलिस चौकस हो गई। वही 9 फरवरी को गोपालपुर बाजार में बैंक रुपए निकाल कर जा रहे एक शख्स को लूटने की फिराक में लगे कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य विक्की कुमार उर्फ करण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विक्की कुमार पिता नंदलाल यादव नया टोला जोराबगंज थाना कोढ़ा जिला कटिहार का रहने वाला है । पुलिस टीम को उसने पूछताछ में कई जानकारियां दी है पुलिस कोरा गैंग के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
