बिहार

पीएम मोदी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया

अररिया(रंजीत ठाकुर): पीएम मोदी के मन की बात के वर्ष के पहले और 85वें संस्करण को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप कनोजियाकी उपस्तिथि में बुथ संख्या 151पर रेडियो पर सुना एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने पीएम मोदी के मन की बातों के संबोधन का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि परउन्हें नमन किया और कहा कि आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। पीएम ने भारत के भविष्य को लेकर युवाओं के सपनों का जिक्र किया और देश के सामूहिक प्रयास से भ्र्ष्टाचार के दीमक से मुक्त बनाने का अपील भी किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर राजपथ परसंपन्न शौर्य और पराक्रम से भड़े झांकी की चर्चा करते हुए कहा कि इसने पूरे देश को उत्साह ओर गर्व से भड़ दिया उन्होंने अब गणतंत्र दिवस 23 जनवरी नेता जी जयंती से लेकर 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक मनाये जाने की जानकारी भी दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया की पीएम ने शहीदों को याद करते हुए सभी देशवासियों से नेशनल वॉर मेमोरियल जाने का अपील करते हुए बाल पुरस्कार और पद्म पुरस्कार विजेताओं को सराहना भी किया। साथ ही बच्चों के वेक्सिनेशन चर्चा करते कहा कि महज20 दिनों 4.5 करोड़ से ऊपर बच्चों को वैक्सीन लगना एक रिकॉर्ड है उन्होंने 1करोड़ से अधिक बच्चों द्वारा भारत के भविष्य अपेक्षाओं को पूर्ण करने की इक्षा को खत जरिये भेजने को जहां साझा किया ।वही विध्यांजली के लिए मिले डोनेशन को सराहा और दुनिया भर में बढ़ रहे भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षण,असम में घटा गैंडे का शिकार, विराट की आखिरी परेड और विदाई पर भी अपने मन की बात को देश वासियों संग व्यक्त किया। इस मौके पर ,जिला महामंत्री प्रदीप कनोजिया भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा,मीडिया प्रभारी राजेश्वर कुमार साह, आईटीसेल संयोजक मनीष कुमार, सुशांत शर्मा, राज कुमार वर्मा, पप्पू अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी, अजित राम, रामू राय ,राहुल साह, आदि मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: