अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी जवानों के द्वारा 30 जनवरी को प्रत्येक वर्ष भारत के स्वंतंत्रता संग्राम में शहीद हुए समस्त स्वंतंत्रता सेनानीयों एवं महात्मा गांधी जी के अमूल्य बलिदान को याद करते हए शहीद दिवस मनाया जाता है । इस अवसर पर कोविड-19 गाईडलाइन को ध्यान में रखते हुए 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने बताया कि राष्टपिता महात्मा गांधी एक महान स्वंतंत्रता सेनानी,विशाल दृढ़ संकल्प वाले एक सरल व्यक्ति, व अहिंसा के पुजारी थे, जिन्होंने भारत की स्वंतंत्रता, कल्याण और विकास के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था । हम सभी को गांधी के आदर्श को प्रेरणास्वरूप ग्रहण कर अपने देश के प्रति समर्पित होकर कर्तव्यों के निर्वहन करने की जरूरत है । तत्पचात अधिकारियों ने समस्त बल कार्मिक एवं नव प्रशिक्षुओं के साथ महान स्वंतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को स्मरण कर 2 मिनट का मौन रखा ।
इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमनेंद्र प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट मनिंद्र नाथ सरकार, एवं 56वीं वाहिनी के समस्त कार्मिक व नव प्रशिक्षु उपस्थित थे।
previous post
